Advertisement
Advertisement
Advertisement

RJD विधायक के घर छापेमारी में क्या-क्या मिले जानें…

पटना : राजधानी पटना के दानापुर क्षेत्र के कोथवां में कल यानी शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी माने जाने वाले विधायक रीतलाल यादव (Ritlal Yadav) के घर रेड हुई। बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रीतलाल यादव के घर बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई रंगदारी के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 10 लाख 50 हजार रुपए नकद, 77 लाख रुपए के ब्लैंक चेक, छह पेन ड्राइव, 14 डीड और एग्रीमेंट भी मिली है। माना जा रहा है कि इन पेन ड्राइव में रीतलाल यादव के राज होंगे।

Goal 6 22Scope News

रंगदारी के मामले में खगौल थाने में दर्ज है केस

आपको बता दें कि दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ खगौल थाने में रंगदारी से जुड़ा मामला दर्ज है। कोर्ट के निर्देश पर छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में पटना पुलिस, स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के लगभग 200 अधिकारी और जवान शामिल हैं।

MLA के घर से कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

पुलिस ने छापेमारी के दौरान विधायक के आवास से नकदी और चेक के अलावा कई लोगों की जमीन से संबंधित कागजात, छह पेन ड्राइव, वॉकी-टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार का हथियार बरामद नहीं हुआ है।

ड्रोन से निगरानी, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

दरअसल, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। आसपास के लोगों की नजरें भी लगातार इस कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

यह भी देखें :

पुलिस जांच जारी, बरामद सामग्री की हो रही जांच-पड़ताल

पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री का रंगदारी मामले से क्या संबंध है, यह जांच का विषय है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले पर विस्तृत जानकारी साझा करेगी।

यह भी पढ़े : RJD विधायक रीतलाल यादव के घर पुलिस की छापेमारी, भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Danapur Railway Special Trains 2026: छठ के बाद घर लौटने की...

Danapur Railway Special Trains 2026, पटना: छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बखरी DCLR के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो से...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time: छठव्रती ध्यान दें! बिहार...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time, पटना: छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे व्रतियों के लिए मौसम विभाग...