पुलिस कर सकती है RJD विधायक रीतलाल यादव की संपत्ति जब्त, SSP ने कहा…

पटना: बिल्डर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस लगातार RJD विधायक रीतलाल यादव और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कोशिशें कर रही थी। इसी बीच गुरुवार को कोर्ट खुलते हुए RJD विधायक रीतलाल यादव ने अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है।

RJD विधायक पर रंगदारी मांगने और धमकी है आरोप

बताया जा रहा है कि RJD विधायक रीतलाल यादव ने विरोधियो के द्वारा साजिश रचने और पुलिस पर एके 47 से हत्या करने की साजिश का भी आरोप लगाया है। मामले में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि RJD विधायक रीतलाल यादव, उनका साला चीकू, भाई पिंकू और एक अन्य सहयोगी श्रवण ने कोर्ट में आज सुबह सरेंडर कर दिया है। मामले को लेकर पुलिस उनकी गिरफ्तारी और साक्ष्य एकत्रित करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन आज उन लोगों ने पुलिस दबिश की वजह से कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हमलोगों को अगर कोई अन्य साक्ष्य मिलता है तो फिर पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

यह भी पढ़ें – पूर्णिया में पप्पू यादव ने कोसी सीमांचल में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें देने की कर दी मांग…

वहीं पुलिस पर हत्या की कोशिश के आरोप के बारे में एसएसपी ने कहा कि उनका यह बयान मैंने नहीं सुना है लेकिन अगर उन्होंने ऐसा कुछ भी कहा है तो वह निराधार है। उनके खिलाफ रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप है और इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है अगर इन लोगों ने अवैध तरीके से कोई संपत्ति अर्जित की होगी तो उस संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आर्थिक अपराध इकाई की भी मदद ली जा सकती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बेतिया : JDU MP सुनील कुमार ने नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...