RJD MLA ने दानापुर कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस की डर हो गए थे नजरबंद

पटना : राजधानी पटना के दानापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले उनके घर पर छापेमारी की गई थी। उसी दिन से वह पुलिस के डर से फरार चल रहे थे। उनके घर से पुलिस को कई अवैध सामान और कागजात भी बरामद हुआ था।

Goal 22Scope News

रीतलाल और उनके भाई ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल

आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी विधायकों में से एक रीतलाल यादव और उनके छोटे भाई ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया। उनके ऊपर बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप था। साथ ही साथ धमकी देने का भी आरोप लगा था। उनके साथ दो अन्य लोगों ने भी सरेंडर किया है। इन सभी ने व्यवहार न्यायालय के एसीजीएम-5 के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

यह भी देखें :

दानापुर कोर्ट में RJD विधायक रीतलाल ने किया है सरेंडर

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक रीतलाल यादव ने गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया। उनके साथ उनके सहयोगी चिक्कू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव ने भी एसीजेएम-5 प्रियंका कुमारी की अदालत में आत्मसमर्पण किया। विधायक पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी के वकील ने बताया कि यह स्वेच्छिक आत्मसमर्पण था। बेल की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन बेल राइट सुरक्षित रखा गया है और आगे नियमित बेल पिटीशन दाखिल किया जाएगा।

Patna Advocate 22Scope News

14 दिन के न्यायिक हिरासत के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रीतलाल को लाया गया बेऊर जेल

राजद विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। 14 दिन के न्यायिक हिरासत में कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के बेऊर जेल लाया गया। इसी जेल में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बंद है। राजद विधायक रीतलाल यादव ने मीडिया से कहा कि विपक्षी के द्वारा मुझे फंसाया गया है। बिल्डर के द्वारा जबरन जमीन खाली करवाया जा रहा था, मुझे फंसाया गया है।

Ritlal Beuar Jail 1 22Scope News
14 दिन के न्यायिक हिरासत के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रीतलाल को लाया गया बेऊर जेल

 

यह भी पढ़े : RJD विधायक रीतलाल यादव के घर पुलिस की छापेमारी, भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...