आज की रात आकाश में खिलेगा ‘Pink Moon’, जानिए क्या है इसकी खासियत…

Ranchi Desk : यदि आज रात में आपको चांद सफेद की जगह दूसरे कलर का दिखाई दे तो चौंकिएगा नहीं। आज रात को चांद सफेद की जगह गुलाबी चांद (Pink Moon) रंग का नजर आने वाला है। यह एक खास खगोलीय घटना के कारण होगा।

ये भी पढे़ं- Breaking : पूर्व आजसू नेत्री नीरू शांति भगत ने सैंकड़ों समर्थको के साथ जेएमएम में शामिल… 

दरअसल एक खास खगोलीय घटना के कारण आज रात में आसमान में गुलाबी चांद नजर आएगा। 12 अप्रैल की रात आसमान में ‘पिंक मून’ दिखाई देगा, जो न सिर्फ देखने में सुंदर होगा बल्कि इसके पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है।

Pink Moon : चंद्रमा एक ‘माइक्रोमून’ होगा

हालांकि नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि यह चांद गुलाबी रंग का होगा, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। ‘पिंक मून’ दरअसल अप्रैल महीने की पूर्णिमा को कहा जाता है, जब वसंत का मौसम अपने चरम पर होता है और प्रकृति में नए रंग खिलते हैं। इस समय अमेरिका के कुछ हिस्सों में एक खास किस्म का गुलाबी फूल, जिसे ‘मॉस पिंक’ या ‘फ्लॉक्स’ कहा जाता है, खिलता है। इन्हीं फूलों की वजह से इस पूर्णिमा को ‘पिंक मून’ नाम दिया गया है।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : आसमानी बिजली ने ली तीन की जान, पदमा में पसरा मातम… 

वैज्ञानिक रूप से यह चंद्रमा एक ‘माइक्रोमून’ होगा, जिसका अर्थ है कि यह पृथ्वी से अपेक्षाकृत अधिक दूरी पर होगा, जिससे यह सामान्य पूर्णिमा की तुलना में थोड़ा छोटा दिखाई देगा। हालांकि इसका आकार थोड़ा छोटा होगा, लेकिन इसका सौंदर्य और चमक आसमान को खास बना देगी।

इसके अलावा इस पूर्णिमा को ‘पास्कल मून’ भी कहा जाता है, क्योंकि ईसाई धर्म में ईस्टर संडे की तारीख तय करने के लिए इसी चांद का उपयोग किया जाता है।

 

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...