Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : आसमानी बिजली ने ली तीन की जान, पदमा में पसरा मातम…

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड में गुरुवार को आसमान से गिरी आफ़त ने तीन परिवारों की खुशियों को चकनाचूर कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथी मौत चूरचू प्रखंड में दर्ज की गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब मृतक पूजा के लिए बलि हेतु खस्सी खरीदने निकले थे।

Hazaribagh : अस्पताल में जुटे परिजन
Hazaribagh : अस्पताल में जुटे परिजन

ये भी पढ़ें- Anil Tiger Murder Case : इस वजह से हुई थी बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

मृतकों की पहचान नंदलाल साव, शिवपूजन साव और राजकुमार साव के रूप में हुई है। नंदलाल और शिवपूजन फुफेरे भाई थे, जबकि राजकुमार उनका दूर का रिश्तेदार था। तीनों की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Hazaribagh : वाहन खरीदने की खुशी में पूजा करने गए थे भद्रकाली मंदिर

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने हाल ही में एक चार पहिया वाहन की खरीदारी की थी और उसी खुशी में भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। अगले दिन शुक्रवार को रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा का कार्यक्रम तय था।

k5690o 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : Whatsapp पर अश्लील चैट कर बनाते थे वीडियो और ऐसे करते थे ठगी, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार… 

इसी तैयारी के तहत बलि के लिए खस्सी खरीदने के लिए तीनों निकले थे कि अचानक मौसम खराब हो गया और तेज़ बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आ गए। आनन-फानन में तीनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

Hazaribagh : घटना की जानकारी देते परिजन
Hazaribagh : घटना की जानकारी देते परिजन

ये भी पढ़ें- Dhanbad : CISF और BCCL की संयुक्त कार्रवाई, अवैध माइंस संचालकों में मचा हड़कंप… 

पूरे गांव में मातम का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जिन घरों में एक दिन पहले तक पूजा की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सांसद ने जिला प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को त्वरित और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी गोपाल यादव को मिली धमकी, विधायक सरयू राय पर… 

स्थानीय प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और रिपोर्ट तैयार की। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट—

Commercial Advertisment

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव