Advertisment

वक्फ संशोधन विधेयक पर अमीर ए शरियत की आपत्ति

फुलवारीशरीफ : पटना के फुलवारी शरीफ स्थित इमारत-ए-शरिया में अमीर ए शरियत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने संवाददाता सम्मेलन कर वक्फ संशोधन विधेयक पर गहरी चिंता जताई। इमारत-ए-शरिया के अमीर ए शरियत, बिहार, ओडिशा और झारखंड के हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह विधेयक जल्दबाजी और गलत मंशा के साथ लाया गया है, जिसमें कुल 44 बड़ी खामियां हैं।

मौलाना रहमानी ने आरोप लगाया कि यह विधेयक भू-माफियाओं के हित में तैयार किया गया है और इसके ज़रिए वक्फ संपत्तियों पर सरकारी कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक वक्फ की सुरक्षा को कमजोर करता है और इससे हमारी धार्मिक और सामाजिक पहचान पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने अपील की कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान और चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं ने इस विधेयक का विरोध किया है और वे उम्मीद करते हैं कि संसद में इसे पास न होने दिया जाए। वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवाल अब राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं। अमीर ए शरियत की आपत्तियां केंद्र सरकार के लिए चिंता का संकेत हो सकती हैं।

यह भी पढ़े : वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में स्पष्टीकरण – सरकार किसी धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी

यह भी देखें :

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...