रांची : रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना का संक्रमण खतरनाक ढंग से बढ़ता जा रहा है. यहां लगातार तीन दिनों से एक हजार से अधिक संख्या में कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद मंगलवार को 2681 नए मामले सामने आए. मंगलवार को रांची में 1196 संक्रमित मरीज मिले हैं. इससे रांची में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3370 हो गई है.
मंगलवार को भी पाकुड़ और साहिबगंज को छोड़कर राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हुई. हजारीबाग के पदमा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और एनएचएम नामकुम में कोरोना विस्फोट हुआ. पदमा में 17 और एनएचएम नामकुम में 18 संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा जमशेदपुर में 402, बोकारो में 162, धनबाद में 161, कोडरमा में 152 और दवघर में 109 संक्रमित मिले हैं.
रांची में 25 डॉक्टर पॉजिटिव
रांची में मंगलवार को रिम्स सहित निजी अस्पतालों के 25 डॉक्टर, 12 नर्स कोरोना सहित 20 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं. पूरे राज्य में सबसे अधिक एक्टिव मरीज रांची जिला में ही हैं. रांची में मंगलवार को 12,424 सैंपल की जांच की गई थी. मतलब प्रति सौ जांच 9.6 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं. अकेले रिम्स में जांचे गए 818 सैंपल में 99 लोग संक्रमित मिले हैं. जिसमें सिर्फ रिम्स के स्टॉफ और भर्ती मरीजों की संख्या 60 से अधिक है. रिम्स में जांच के अनुसार प्रति सौ सैंपल के जांच में करीब 12 मरीज पॉजिटिव मिले हैं.
रिम्स में मचा हड़कंप
लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए रिम्स में हड़कंप मचा हुआ है. रिम्स के एसआर जेआर, पारा मेडिकल स्टॉफ, नर्स और असप्ताल के अन्य जांच कराने के लिए परेशान दिखे. मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही ट्रामा सेंटर के तीसरे तल्ले में जांच कराने के लिए पहुंच गये थे. इसके अलावा बाहरी लोग भी बड़ी संख्या में जांच कराने पहुंच रहे हैं. वहीं निजी जांच केंद्रों में भी लोग बड़ी संख्या में कोरोना जांच कराने पहुंच रहे हैं.
रांची के बड़ा तालाब से मां के बाद बेटे का भी शव मिलने से सनसनी
Highlights


















