Advertisment

झारखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार : रांची में 495 और राज्य में मिले 1007 नये संक्रमित

रांची : कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है. नये साल के पहले ही दिन नये संक्रमितों की संख्या 1000 का आंकड़ा पार कर गयी. इसमें सबसे अधिक रांची से 495 नये संक्रमित मिले हैं. वहीं जमशेदपुर से 123, धनबाद से 113, कोडरमा से 47, पश्चिमी सिंहभूम से 53, बोकारो से 43, खूंटी से 23 और रामगढ़ से 14 नये संक्रमित मिले हैं. शनिवार को कुल 1007 नये लोग संक्रमित पाये गये. झारखंड में पिछले 10 दिनों में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ा है.

21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 2166 नये संक्रमित मिल चुके हैं. फिर एक जनवरी को 1007 मिले. कोरोना की दूसरी लहर थमने के छह महीने बाद एक बार फिर से यह नयी लहर शुरू हो गयी है. पिछले वर्ष 17 जून को 1946 एक्टिव केस थे, इसके बाद यह घटकर नवंबर में 35 पर आ गया था. इसी के साथ दूसरी लहर खत्म हो गयी थी. अब एक जनवरी आते-आते एक्टिव केस की संख्या 3009 हो गयी है.

अगले 15 दिन तक बढ़ेगा संक्रमण

झारखंड में अगले 15 दिनों तक कोरोना के ज्यादा मामले बढ़ेंगे. यानी 15 जनवरी तक विशेष रूप से एहतियात बरतने की जरूरत है. इसके बाद कोरोना केस घटने का अनुमान है. यह दावा शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के राज्य महामारी विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कर्ण ने किया है. वह इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के प्रभारी भी हैं.

डॉ. कर्ण का कहना है कि डब्ल्यूएचओ ने भी अनुमान लगाया है कि वायरस अब अंतिम चरण में है. यह फैलता जायेगा, तो लोगों में हर्ड इम्यूनिटी डेवलप होती जायेगी. फिर यह स्वतः ही समाप्त हो जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में ओमीक्रॉन का मामला अब तक नहीं आया है. जो वायरस है, वह ज्यादा खतरनाक नहीं है. यह गले तक ही रहता है. फेफड़े में नहीं जाने के कारण संक्रमण खतरनाक स्तर पर नहीं जा पाता है और चार से पांच दिनों सामान्य दवा लेने पर ठीक हो जाता है.

रांची का कांके बन गया ‘कश्मीर’, सिर्फ आधे घंटे में ही कई जगहों पर लगे बर्फ के ढेर

ओमीक्रॉन से दहशत में दुनिया, संसाधनों की कमी से जुझता रिम्स

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...