Ranchi: बोलेरो और हाइवा में भीषण टक्कर, कई घायल, रिम्स में भर्ती

Ranchi: टाटा रोड-तमाड़ के पास बोलेरो और हाइवा में भीषण टक्कर होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि इसमें पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को आनन-फानन में रांची के रिम्स लाया गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि एक महिला गंभीर रूप से घायल। वहीं बच्चे के माता पिता का पता नहीं चल पाया है। ड्राइवर के बेटे से पता चला है कि ड्राइवर बुकिंग लेकर जा रहा था। इसी बीच घटना हुई।

Ranchi: दो की स्थिति गंभीर

जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार तमाड़ बेटी के रिश्ते के लिए जा रहा था। इसी दौरान रांची टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें परिवार के एक 4 वर्षीय बच्चा, दो महिला और ड्राइवर समेत तीन पुरुष घायल हो गए। सभी का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल किया जा रहा है। हादसे में घायल दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...