Ranchi : बोलेरो और ट्रक की भयंकर टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल…

Ranchi : रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हूटार गांव के बारात से लौट रहे लोगों की बोलेरो वाहन ने तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Breaking : सेना में फर्जीवाड़ा! फर्जी दस्तावेजों के साथ दो अभ्यर्थी गिरफ्तार… 

Ranchi : बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त, छह घायल

मृतक की पहचान चान्हो थाना क्षेत्र के हूटार गांव निवासी के रूप में हुई है वहीं गंभीर रुप से घायल भी हुटार गांव के ही बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।।

ये भी पढ़ें- Ranchi : मांडर की बेटी रेखा तिर्की बनी मिसाल, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया एक लाख का चेक… 

घटना में 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय लोगों की मदद ली। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजन सदमे में हैं और प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...