खगड़िया जिले में बाढ़ से एक लाख की आबादी प्रभावित, पलायन की मजबुरी

खगड़ियाः गंगा में बढ़ता जलस्तर और रौद्र रूप धारण करने के कारण परबत्ता, गोगरी मानसी और सदर प्रखंड के अधिकांश गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। गांव के गांव पानी में डुबे हुए है। गंगा नदी का जल स्तर उच्चतम स्तर को पार कर 36.28 मीटर तक पहुंच चुका है। अब तक का अधिकतम जलस्तर 2016 में 36.18 था। गोगरी और परवत्ता प्रखंड के सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद कर दिये गए है। इसके कारण जीएन तटबंध पर भारी दबाब बन रहा है। प्रशासन ने लोगो से उंचे स्थान पर जाने की अपील की है।

खगड़िया में सिर्फ गंगा ही नहीं कोसी, काली कोसी, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, करेस और बागमती भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण खगड़िया जिले के 46 पंचायत के 95 गांव का लगभग एक लाख की आबादी प्रभावित है। जिला प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे राहत कैम्प से कुछ बाढ़ पीड़ितों को मदद तो जरुर मिल रही है, लेकिन यह काफी नहीं है। लोग पलायन करने को मजबूर है।

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: बोकारो के ESL प्लांट में दो...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी स्थित ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने...