Hazaribagh: बरकट्ठा में शोभायात्रा पर पथराव, घरों में लगाई आग, क्षेत्र में तनाव

Hazaribagh: खबर हजारीबाग के बरकट्ठा से है। यहां दो गुटों में तनाव की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि
बरकट्ठा के झुरझुरी में महायज्ञ हो रहा है। आज इस महायज्ञ की शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान तरबेचवा मस्जिद के पास शोभायात्रा पर पथराव हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ ने घरों में रखे पुआल में भी आग लगा दी है। इससे दो गुटों में तनाव का माहौल है। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

Hazaribagh: घटना की एसपी ने की पुष्टि

वहीं इस घटना की हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो समुदाय के बीच पथराव और अगजनी की घटना हुई। क्षेत्र में तिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा, उसे पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

Hazaribagh: शोभायात्रा पर पथराव

बताया जा रहा है कि बरकट्ठा के झुरझुरी में यज्ञ का आयोजन किया गया है। रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार नगर भ्रमण का आयोजन था। नगर भ्रमण करने के दौरान ही लोगों पर पत्थरबाजी हुई है। बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरबाजी की। घटना के बाद लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया है।

Hazaribagh: कई के घायल होने की सूचना

बताया जा रहा है कि घटना में कई महिलाओं को चोट की खबर है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। रात होने के कारण असामाजिक तत्वों के द्वारा छुप-छुपकर पथराव किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आधे दर्जन से अधिक जगहों पर आगजनी हुई है।

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...