श्रद्धालुओं पर पथराव के बाद तनाव, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, SSP ने हालात का लिया जायजा

दरभंगा : दरभंगा में तनाव की स्थिति तब उत्पन्न हो गई जब दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया। यह घटना 30 मार्च 2025 को बिहार के दरभंगा जिले के केवटगामा पंचायत के पछियारी रही गांव में हुई। श्रद्धालु नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा से लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस हमले से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

मो. अलाउद्दीन के छत पर जमा थे कुछ लोग, शोभायात्रा के दौरान शुरू कर दिया पथराव 

पछियारी गांव में मो. अलाउद्दीन के छत पर कुछ लोग जमा थे, जिन्होंने शोभायात्रा के दौरान पथराव शुरू कर दिया। इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना मिलने पर कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और बिरौल थाना सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना, तिलकेश्वर और बिरौल थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने कहा कि हालात सामान्य हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी देखें :

होली के दिन भी इसी गांव में 2 समुदायों के बीच हुई थी झड़प 

बता दें इससे पहले होली के दिन भी इसी गांव में दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। उस समय भी पुलिस ने आपसी सहमति से मामले को सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन हालिया पथराव की घटना ने फिर से तनाव उत्पन्न कर दिया है। बहरहाल, दरभंगा में कलश शोभायात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े : दरभंगा जिले में गैंगरेप मामला : नाबालिग के साथ गंदा काम करके आरोपियों ने बनाया Video…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...