बंद अधनिर्मित घर में जोरदार धमाका, मची अफरा-तफरी

मोतिहारी : मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर के जटबलिया गांव में एक बंद अधनिर्मित घर में जोरदार धमाका होने से अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। वहीं जोरदार धमाका के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जाता है कि कपिल देव दुबे का घर काफी दिनों से बंद था। उसी बंद घर में जोरदार धमाका होने के बाद काफी संख्या में पुलिस की तैयारी की गई है। वहीं पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। बताया जा रहा है कपिल देव दुबे अपना घर बंद करके कहीं चले गए थे।

धमाका का क्या मुख्य कारण रहा है पुलिस कर रही है जांच

वहीं आखिर धमाका का क्या मुख्य कारण रहा है। इसकी भी पुलिस पड़ताल कर रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अभी भी कुछ भी बोलने से बच रही है लेकिन स्थानीय लोग यह बता रहे हैं। कपिल देव दुबे अपना घर को बंद करके काफी दिनों से नहीं रह रहे थे। लेकिन धमाका इतना जोरदार हुआ कि घर के ईंट और चौखट दरवाजे भी उखड़ गए। वहीं पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। आखिर यह धमाका का क्या कारण रहा है एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। डॉग सकार्ड की टीम भी जांच कर रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है।

यह भी पढ़े : NH-27 पर बने अवैध कट को बंद करने पर RJD MLA मनोज कुमार यादव हुए नाराज…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...