Advertisment

Nawada में अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को आग से बचाव के सिखाये गुर

नवादा: नवादा अग्निशमन कार्यालय में अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक भी किया गया। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी सोम बहादुर तमांग ने कहा कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाये जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत स्थानीय दमकल विभाग द्वारा जागरूकता फैलाई जा रही है। वहीं अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर गुरजंट सिंह व सहायक फायर अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाने का कारण बताया और कहा कि मुंबई में घटी एक घटना में 66 दमकल कर्मियों की जान चली गई थी। Nawada Nawada Nawada Nawada 

यह भी पढ़ें – खेलो इंडिया Youth Games के माध्यम से बिहार की संस्कृति…, डिप्टी सीएम ने कहा ‘बदलते बिहार की निशानी…’

उनकी याद में तब से ही 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है और उन सभी वीर शहीदों को याद किया जाता है। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मी आमजनों के बीच भी आग लगने किस स्थिति से निपटने हेतु जागरूकता फैलाते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सांसद विवेक ठाकुर ने सभी अग्निशमनकर्मियों की हौसलाअफजाई की। इस दौरान अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी स्वेता कुमारीमुकेश कुमार, वरीय प्रधान अग्निक, राहुल राज, नीलुकुमारी, नीतू कुमारी, संजय साव, संजय कुमार मुन्ना, बीरेंद्र सिंह, प्रताप रंजन, सुरेंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM नीतीश की मांग पर PM ने दिया खास तोहफा, बिहार खत्म हो गई PMAY की…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...