Bhojpur में कांग्रेस ने आयोजित किया भीम शक्ति संवाद, वक्ताओं ने कहा….

भोजपुर: Bhojpur जिला कांग्रेस कमिटी ने भोजपुर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर भीम शक्ति संवाद का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक राम ने की जबकि संचालन जिला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश राय ने किया।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा हर घर झंडा, हर घर तिरंगा अभियान की सफलता हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार ओझा एवं भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम के प्रदेश पर्यवेक्षक राजेश कुमार सिंहा भी उपस्थित रहे। भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम के उपरांत हर घर झंडा हर घर तिरंगा के प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ प्रमोद ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं के बीच झंडा वितरण किया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक घर-घर झंडा घूम-घूम कर लगाने की जिम्मेदारी आगे बढ़कर संभाले और राहुल जी के हाथों को मजबूत करें। Bhojpur Bhojpur Bhojpur Bhojpur Bhojpur 

यह भी पढ़ें – खेलो इंडिया Youth Games के माध्यम से बिहार की संस्कृति…, डिप्टी सीएम ने कहा ‘बदलते बिहार की निशानी…’

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक, चिंतक, अर्थशास्त्री और दलितों, शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों के सजग प्रहरी भी थे। उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित किया। बाबासाहब के विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं और सामाजिक समरसता की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में अशोक राम अध्यक्ष भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, प्रमोद ओझा, राजेश सिंहा, प्रोफेसर बलिराज ठाकुर, त्रिवेणी सिंह, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, प्रोफेसर अरुण सिंह, सत्यप्रकाश राय, प्रभा सिंह यादव, रेणु देवी, घनश्याम उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, मालती पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, अशोक यादव, डॉ ब्रजेश यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, पन्नग त्रिपाठी, राकेश कुमार त्रिपाठी, अब्दुल सलाम कुरैशी, अरविंद कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, मुकेश चंद्रवंशी, चितरंजन सिंह मुन्ना, उपेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें – CM नीतीश की मांग पर PM ने दिया खास तोहफा, बिहार खत्म हो गई PMAY की…

अशोक पाण्डेय, राकेश कुमार सिंह, सत्यनारायण लाल, शशि कांत तिवारी, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार पासवान, लुटावन राम चौरसिया, घनश्याम चौधरी, उदय कुमार, प्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णा सिंह, सूर्य मोहन प्रसाद, सूर्य प्रकाश, रविन्द्र कुमार रवि, सुरेंद्र कुमार शर्मा, रोहित चौधरी, नर्वदेश्वर ओझा, बबलू कुमार, अजय कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें-  Paras ने कर दिया एलान ‘विधानसभा चुनाव में एनडीए…’, सूरजभान सिंह ने भी कह दी बड़ी बात

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Mann Ki Baat 138th Episode: CM सम्राट चौधरी ने सुना पीएम...

Mann Ki Baat 138th Episode, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार...

Bihar SIR: विपक्ष के आरोपों पर CM सम्राट चौधरी का पलटवार,...

Bihar SIR, पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Bank Strike 2026: 5 वर्किंग डे की मांग के समर्थन में...

Bank Strike 2026, रांची: देशभर में बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच झारखंड प्रदेश...