JDU 5 महापुरुषों को मानती है अपना आदर्श, भीम संवाद में सीएम नीतीश ने…

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक – मुख्यमंत्री

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर JDU द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में आयोजित ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक कुमार चौधरी द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘डॉ अंबेडकर की विरासत और दृष्टि’ का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। JDU JDU JDU JDU JDU JDU JDU

जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सबसे पहले बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को नमन करता हूं। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर यहां आयोजित ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों का मैं अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। JDU JDU JDU JDU JDU

यह भी पढ़ें – Buxar में उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, नाव से शराब उतारने की सूचना पर…

आप सभी बड़ी संख्या में इस भीम संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं, यह देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणादायक है। उनके द्वारा देशहित और राष्ट्र निर्माण में किए गए कार्य काफी सराहनीय है। उनके नेतृत्व में संविधान की रचना की गई, यह कोई मामूली बात नहीं है। उनके कामों को हम सभी को याद रखना चाहिए। जब हम केंद्रीय मंत्री थे तो बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के घर पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते थे तथा उनके परिजनों से मिलते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड पांच महापुरुषों को अपना प्रेरणास्रोत मानती है। इनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम शामिल हैं। इन पांच महापुरुषों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर प्रारंभ से ही हमलोग बिहार के हर क्षेत्र में विकास का काम निरंतर कर रहे हैं।

2 22 scaled 22Scope News

हमलोग सभी जाति-धर्म के लोगों के विकास के लिए हर प्रकार से काम कर रहे हैं। वह चाहे दलित हो, महादलित हो, पिछड़ा हो, अतिपिछड़ा हो, अपर कास्ट हो, अल्पसंख्यक हो या महिलाएं हों, सभी के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है। वर्ष 2005 से पहले बिहार के लोगों ने जिन्हें मौका दिया उन्होंने कोई काम नहीं किया।

यह भी पढ़ें – Bihar विधानसभा चुनाव में कम से कम 20 सीट जीतने का मांझी ने किया दावा, इतनी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार…

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम समय-समय पर हर जगह जाकर लोगों से मिलते रहते हैं। उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं और उन समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु काम किया जाता है। पूरे बिहार में विकास का काम कराया जा रहा है, जहां कहीं भी कुछ कमियां दिखती हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाती है। हमलोग समाज के सभी तबकों को एकजुट रखते हुए सबके हित में काम कर रहे हैं। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए अब तक जो काम किया है उससे लोगों को अवगत कराएं।

बिहार के हर इलाके और हर तबके के विकास के लिए काम कराया जा रहा है। हमलोगों ने सबके हित में काम करने की कोशिश की है। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं उनके चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। आप सभी को मैं पुनः अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें। हमलोग आप सभी के हित में काम करते रहेंगे और बिहार को आगे बढ़ायेंगे। JDU JDU JDU JDU JDU JDU

कार्यक्रम को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भीम संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें – हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है Double Engine की सरकार, सभी डीएम कर रहे हैं…

इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, सासंद आलोक कुमार सुमन, सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक अमन भूषण हजारी, विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक,

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक अरुण मांझी, पूर्व विधायक चंदन कुमार, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, पूर्व विधान पार्षद सलीम परवेज, बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित पूर्व मंत्रीगण / विधायकगण/विधान पार्षदगण, जदयू के वरिष्ठ नेतागण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता तथा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के समर्थक उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   भीम संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे नीतीश कुमार, कहा- 2005 से पहले बिहार में क्या था, हमारे आने के बाद…

Saffrn

Trending News

Tamil Nadu Politics 2026: ‘थलपति विजय’ का Political Rise, क्या बनेंगे...

 तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलपति विजय की एंट्री ने राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। क्या वे DMK-AIADMK के बीच तीसरा विकल्प बन...

Bhabanipur Seat Update 2026: भवानीपुर में Mamata Banerjee पीछे, बंगाल चुनाव...

 पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी शुरुआती रुझानों में पीछे, बीजेपी को बढ़त, राज्य की राजनीति में बढ़ा रोमांच।Bhabanipur Seat...

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में काउंटिंग जारी, बंगाल से...

 विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती जारी, बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रुझान सामने आए, जानें किसकी बढ़त।Election Results 2026 Live...

Bank Robbery Case: हजारीबाग में सोना-नकदी लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी...

 हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 912 ग्राम सोना और 20 लाख कैश बरामद।Bank Robbery Case...

CAT Bench Ranchi: रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ

 रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया भरोसा, लंबित मामलों को कम करने पर जोर।CAT Bench...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img