IPL-2025 : लगातार 5 मैच हारने के बाद धोनी की सेना की दूसरी जीत

लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन का रंगारंग उद्घाटन 22 मार्च हो चुका है। कल यानी 14 अप्रैल को 18वां सीजन का 30वां मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। कल के मैच में चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। अभी तक लगातार पांच मैच हारने के बाद कल दूसरी जीत दर्ज कर ली है। कल के मैच में चेन्नई ने लखनऊ को पांच विकेट से हराकर इस लीग में दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में अभी भी 10वें स्थान पर बनी हुई है।

Goal 6 22Scope News

लखनऊ की लड़खड़ाती पारी को कप्तान ऋषभ ने संभाला

टॉस हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से एडेन मार्कराम और मिशेल मार्श (30 रन, 25 गेंद, दो चौके, दो छक्के) ने पारी की शुरुआत की लेकिन टीम को पहला झटका छह के स्कोर पर जा गिरा। उसके बाद इनफॉर्म बल्लेबाज निकोलस पूरन भी कुछ ज्यादा नहीं कर पाए और केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए। फिर बारी आई कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (63 रन, 49 गेंद, चार चौके, चार छक्के), आयुष बडोनी (22 रन, 17 गेंद, एक चौके, दो छक्के) और अब्दुल समद (नाबाद 20 रन, 11 गेंद, दो छक्के) ने टीम की लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।

यह भी देखें :

CSK की दूसरी जीत, धोनी बने ‘मैन ऑफ द मैच’

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत करने आए शेख रशीद (27 रन, 19 गेंद, छह चौके) और रचिन रवींद्र (37 रन, 22 गेंद, पांच) ने तेज शुरुआत की और टीम को पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा कुछ ज्यादा नहीं कर पाए। उसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे (नाबाद 43 रन, 37 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 26 रन, 11 गेंद, चार चौके, एक छक्के) ने धीमी शुरुआत करते हुए टीम को 19.3 ओवर पांच विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। विकेट के पीछे शानदार नजारा पेश करते हुए धोनी को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

CSK LSG 1 22Scope News

यह भी पढ़े : IPL-2025 : दिल्ली की राह में रोड़ा बना मुंबई, कैपिटल्स की पहली हार

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...