वेदान्ता को रोजगार देना होगा, नहीं तो होगा आंदोलन : ढुल्लू महतो

बोकारो : वेदांता मजदूरों के साथ घोर अन्ययाय कर रहा है, इसे स्थानीय मजदूरों को रोजगार देना होगा नहीं तो आंदोलन किया जाएगा. यह बात टाइगर फोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि वेदांता इलेक्ट्रोस्टील मजदूरों के साथ घोर अन्ययाय कर रहा है. जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जायेगा तो वेदांता को यहां के विस्थापितों को रोजगार देना होगा. उन्होंने कहा कि कोयलांचल के लोगों के लिए संघर्ष करते आये हैं. जबतक इन्हें रोजगार और इनके समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता हैं तबतक चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि इस इलाके के कुछ विस्थापितों को उनके जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है. कुछ लोगो को रोजगार नहीं दिया गया है. यदि कम्पनी अपने घोषणा के मुताबिक काम नहीं करती हैं तो उसके खिलाफ टाइगर फोर्स आंदोलन करेगा.

रिपोर्ट : चुमन

रोजगार देने के वादे के साथ सत्ता में आयी सरकार युवाओं पर बरसा रही है लाठियां- अमित महतो

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...