बिहार BJP के सभी विधायक पहुंचे CM आवास, करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी हलचल लगातार तेज है। एक तरफ जहां विपक्ष नीतीश कुमार को लाचार और बीमार बता रहा है तो वहीं एनडीए के नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात बार बार दुहरा रहे हैं। बुधवार को बिहार BJP के सभी विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। BJP के विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  से मुलाकात करने 1 अने मार्ग पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें – SSP अवकाश कुमार ने कहा- अभी तक फरार हैं RJD MLA रीतलाल यादव, चल रही है छापेमारी…

Goal 6 22Scope News

बता दें कि अभी कुछ देर पहले ही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BJP कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस किया और इस दौरान सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से दावा किया कि बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दुहराया कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

बताया जा रहा है कि भाजपा के सभी विधायक प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर सीएम से मुलाकात करने पहुंचे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को बिहार दौरा पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राजधानी पटना में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के साथ ही कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे जबकि मधुबनी में पंचायती राज विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मुकेश सहनी शामिल होंगे NDA में, BJP अध्यक्ष के साथ मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...