चाचा पारस के NDA से अलग होने के एलान पर चिराग ने कह दी बड़ी बात, कांग्रेस और महागठबंधन पर भी….

NDA

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बुधवार को राजधानी पटना पहुंचे जहां उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस मामले में कहा कि जांच अभी चल रही है और मामला कोर्ट में है। इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई जरुर होगी। अगर आप कोई बड़े नेता हैं इसका ये मतलब नहीं है कि आपके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। मामले में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता जो जांच एजेंसी के कार्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं यह उचित नहीं है। यह तो जांच प्रक्रिया को अवरुद्ध करना हुआ। NDA NDA NDA NDA NDA NDA 

अगर आप दोषी नहीं हैं तो फिर आपको डरने की जरूरत नहीं है जबकि अगर आप दोषी हैं तो कितने भी बड़े नेता हैं आपको सजा मिलनी चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महागठबंधन के बैठक मामले में कहा कि इनकी बैठक होनी जरुरी भी है। इन लोगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। सीट शेयरिंग के मामले में कांग्रेस किसी भी प्रकार का समझौता करने के मूड में नहीं है वहीं इनके बीच अब तक सीएम फेस पर भी सहमति नहीं बन पाई है।

राजद जिस तरह से अपने चेहरे को आगे करने का प्रयास कर रही है, उसी तरीके से कांग्रेस भी न तो सीटों को लेकर समझौता करने के मूड में है और न ही सीएम फेस के मामले में अपने आप को रेस से बाहर कर रही है। ऐसे चेहरे को अपने साथ या गठबंधन में साथ करने की सोच रही है जिससे राजद को लंबे समय से एतराज रहा है।

यह भी पढ़ें – Bihar Politics: क्या तेजस्वी ही करेंगे महागठबंधन का नेतृत्व? NDA ने ली चुटकी तो RJD Congress ने…

इन लोगों के बीच चल रहा संघर्ष यह दिखाता है कि इनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है। ये लोग अपने बीच के विवाद को ही सही कर लें यही बड़ी बात होगी। ये लोग चाहे कितनी भी मेहनत कर लें, प्रयास कर लें लेकिन कुछ नहीं होने वाला है। जिस तरह से आज एनडीए गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है, एकजुटता है। प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान किये गए वादों को पूरा कर रहे हैं, बार बार बिहार आ रहे हैं। हमारी बड़ी ताकत हमलोगों को जीत की तरफ ले कर जा रहा है तो दूसरी तरफ बिखरा हुआ गठबंधन स्वयं को ही तबाह करेगा।

Goal 6 22Scope News

इस दौरान विपक्ष एक द्वारा एनडीए को खत्म करने के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ये लोग सिर्फ बातें बड़ी बड़ी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी कहते थे परिणाम क्या है। ये लोग जनता के बीच क्या लेकर जायेंगे वह 1990 का दशक? जिस दल के पास कोई सोच नहीं कोई विजन नहीं है, आपकी वजह से बिहार बर्बाद हुआ तो फिर आपके ऊपर जनता विश्वास क्यों करेगी। वक्फ मामले में ये लोग देश के अलग अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इनके बड़े नेता सदन में क्यों नहीं बोलते हैं।

यह भी पढ़ें – मुकेश सहनी शामिल होंगे NDA में, BJP अध्यक्ष के साथ मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज…

वक्फ मामले में सदन में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी खामोस क्यों हो गये थे। नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद राहुल गांधी इस मुद्दे पर बहस के दौरान मौजूद तक नहीं थे। सिर्फ कह देने से कि एनडीए को खत्म कर देंगे तो नहीं होने वाला है। इस दौरान चिराग ने अपने चाचा पशुपति पारस के एनडीए छोड़ने के एलान को लेकर कहा कि वह थे ही कब कि एनडीए छोड़ेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Congress ने देश को सिर्फ लूटा है, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने….

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img