पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ 3 लोग गिरफ्तार

बाढ़ : पटना जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल की सालिमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ तीन वाहन सवार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी पत्रकारों को देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 आयुष श्रीवास्तव बताया कि आज वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना मिला कि एनएच-31 फोरलेन से ग्राम-सालिमपुर गांव की ओर एक स्कार्पियो रजिस्टर नंबर-BR01PN-1797 पर सवार तीन व्यक्ति अपने साथ अवैध अग्नेयास्त्र लेकर जा रहा है जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं,वो अभी अपने स्कार्पियों वाहन में अवैध अग्नेयास्त्र रखे हुए है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को किया गिरफ्तार – SDPO बाढ़-2 आयुष श्रीवास्तव

प्राप्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो रजिस्टर नंबर-BR01PN-1797 को घेराबंदी कर वाहन पर सवार ​इंद्रजीत यादव (30 वर्ष) और ​नवीन कुमार (32 वर्ष) दोनों को अलीपुर थाना जबकि ​प्रभांश कुमार (40 वर्ष) तेजाबिगहा बख्तियारपुर थाना से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ​के स्कार्पियो गाड़ी के साथ एक देशी कट्टा, 11 कारतूस और दो खोखा बरामद किया। तत्पश्चात् तीनों व्यक्तियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इंद्रजीत यादव का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।

Barh Police Arr 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाढ़ पुलिस ने लूट मामले का किया खुलासा, छह लाख बरामद, अपराधी फरार…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद सभागार में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत 'बिरसा लिब्स इन न्यू भारत'...

डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद, 2...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

केवटी के BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के...

महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश करीब 2 लाख की...

कटिहार : कटिहार जिले में चेन स्नेचिंग की एक और घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार...

निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 3 माह की गर्भवती...

मोतिहारी : मोतिहारी के बिजधरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img