कैमूर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 13 लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा

कैमूर : कैमूर जिले में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर 10 फरवरी से 27 फरवरी तक उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में करीब 13 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने बताया कि दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया की दवा और एल्बेंडाजोल की गोली दी जा रही है। गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार लोगों और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा नहीं दी जाएगी।

दवा पूरी तरह सुरक्षित है और लोग किसी भी अफवाह से बचें – सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक

सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने कहा कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है और लोग किसी भी अफवाह से बचें। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिला रहे हैं। यह अभियान अधौरा, भभुआ, भगवानपुर, चैनपुर, चांद, कुदरा, नुआंव, रामगढ़ और रामपुर प्रखंडों में चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Kaimur Filariasis 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : एक दिन, एक करोड़ लोग और एक लक्ष्य, 11 फरवरी को फाइलेरिया पर निर्णायक हमला

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...