मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025: Grand Finale में समस्तीपुर की टीम ने लहराया परचम

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025: Grand Finale में खेल ज्ञान का धमाका—समस्तीपुर के जै़फी और दीपंकर ने लहराया विजयी परचम

पटना: देश के पहले स्कूली छात्रों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले गुरुवार को पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। ज्ञान, रणनीति और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम बनी इस प्रतियोगिता में बिहार के कोने-कोने से आई प्रतिभाओं ने खेल विषयक प्रश्नों में अपना पराक्रम दिखाया। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता के शिखर पर पहुंचे जेएनवी समस्तीपुर के जै़फी जावेद और दीपंकर, जिन्होंने पूरे आत्मविश्वास और सूझबूझ के साथ मुकाबला जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें – Katihar: मैदान में सेना की तैयारी करते हैं दर्जनों युवक, सुविधाओं का है घोर अभाव…

उनकी तेज़ प्रतिक्रियाएं, गहरी समझ और खेलों पर मजबूत पकड़ ने उन्हें न केवल प्रतियोगिता में सबसे आगे रखा, बल्कि पूरे आयोजन की शोभा भी बढ़ा दी। बिहार के नौ प्रमंडलों की 25 सर्वश्रेष्ठ टीमों को पछाड़ते हुए जै़फी और दीपंकर ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सीमित संसाधन की मोहताज नहीं होती—उसे बस मंच और मार्गदर्शन चाहिए। ग्रैंड फिनाले का हर राउंड खेल-जगत की गहराइयों में उतरता गया—ओलंपिक इतिहास से लेकर राष्ट्रीय खेल नीतियों तक, खिलाड़ियों के रिकॉर्ड से लेकर खेलों के नियमों तक। लेकिन समस्तीपुर की यह जोड़ी हर सवाल पर दृढ़ता से खड़ी रही।

2 28 22Scope News

लिखित प्रीलिम्स और ऑन स्टेज राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम

  • प्रथम स्थान: ज़ैफी जावेद और दीपंकर (जेएनवी समस्तीपुर)
  • द्वितीय स्थान: अंबर सिन्हा और ईशा भूषा (सेंट कैरेन्स स्कूल, पटना)
  • तृतीय स्थान: न्याशा श्रीवास्तव और ऋषव कुमार (सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल, दरभंगा)

प्रतियोगिता का संचालन प्रसिद्ध खेल उद्घोषक अनिकेत मिश्रा ने किया, जिनकी शानदार प्रस्तुति ने माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक सिंह एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्र शंकरण समेत सेवानिवृत आईएएस संजय सिन्हा, एवं एमकेजी के समन्वयक राजनारायण सिंह उपस्थित रहे। Grand Finale Grand Finale Grand Finale Grand Finale Grand Finale Grand Finale 

मुख्य अतिथि आईएएस विवेक सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मैं BSSA को इस अनोखी पहल के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। उनके नेतृत्व में बिहार ने एशियन हॉकी चैंपियनशिप, सेपक टकरॉ वर्ल्ड कप 2025 और खेलो इंडिया गेम्स जैसे बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में बिहार के दूरदराज़ इलाकों से आए छात्रों ने जिस तरह का शानदार प्रदर्शन किया, उससे मेरा दिल गर्व से भर गया। हम पूरी दुनिया को बिहार की प्रतिभा दिखाएंगे। Grand Finale Grand Finale Grand Finale

यह भी पढ़ें – खेलो इंडिया Youth Games 2025: समस्तीपुर में मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

वहीं बीएसएसए के महानिदेशक रवींद्र शंकरण ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 देश की पहली राज्य स्तरीय खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है। यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि उसने इस ऐतिहासिक पहल को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। खेल मंत्रालय ने इस प्रतियोगिता की विस्तृत एसओपी मांगी है। निश्चित रूप से यह आयोजन देश भर में ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा।

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव न केवल छात्रों के खेल ज्ञान को परखने का मंच बना, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का माध्यम भी बना। मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 ने यह सिद्ध कर दिया कि बिहार के कोने-कोने में ऐसी प्रतिभाएं हैं, जो सही मंच मिलने पर ना केवल राज्य, बल्कि देश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। प्रतियोगिता के पहले संस्करण में कुल बिहार के कुल 1.16 लाख छात्रों ने भाग लिया। इस आयोजन का संयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) और नॉलेज पार्टनर एक्स्ट्रा-सी के संयुक्त प्रयास से हुआ, जिसमें प्रदेश भर से शिक्षकों, स्वयंसेवकों और खेलप्रेमियों ने योगदान दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पुलिस कर सकती है RJD विधायक रीतलाल यादव की संपत्ति जब्त, SSP ने कहा…

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...

Kairo Janata Darbar Lohardaga: भूमि विवाद से लेकर नशाखोरी तक… जनता...

Kairo Janata Darbar Lohardaga: आम जनता की शिकायतों को सुनने के लिए जिले के कैरो पुलिस स्टेशन परिसर में एक 'जनता दरबार' (जन-शिकायत निवारण बैठक)...

Bihar Education: सम्पतचक में नए Government Degree College का उद्घाटन, प्रदेश...

पटना के सम्पतचक में पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने नए राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। बिहार में एक साथ 211 नए सरकारी...