मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025: Patna डिवीजन में सेंट करैंस हाई स्कूल की टीम ने मारी बाजी….

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025: सेंट करैंस हाई स्कूल के छात्र अम्बर और ईशान ने Patna डिवीजन फाइनल में मारी बाजी, गुरुवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा ग्रैंड फिनाले

पटना: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से पटना के गांधी मैदान स्थित एस के मेमोरियल हॉल में मंगलवार को मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 का अंतिम डिवीजन स्तरीय फाइनल का आयोजन किया गया। ज्ञान और खेल भावना के अनूठे संगम के इस राज्यव्यापी पहल के तहत आयोजित पटना डिवीजन फाइनल में पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों से आई 18 श्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया। Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna 

तेज दिमाग और तीव्र प्रतिक्रिया क्षमता की परीक्षा लेती इस रोमांचक क्विज प्रतियोगिता में सेंट करैंस हाई स्कूल, पटना के अम्बर सिन्हा और ईशान भूषण ने शानदार तालमेल और निरंतरता के बल पर पहला स्थान हासिल किया। लिखित प्रारंभिक दौर से लेकर ऑन स्टेज राउंड तक, इन दोनों की प्रस्तुति उन्हें डिवीजन के निर्विवाद विजेता के रूप में स्थापित कर गई

अन्य विजेता टीमें रहीं:

  • द्वितीय स्थान: आदित्य धनराज और अर्शित अर्श – डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना
  • तृतीय स्थान: असगर हुसैन और मज़हर अली वारसी – एस.एस. +2 हाई स्कूल, जगदीशपुर, भोजपुर

इस ज्ञान महाकुंभ का संचालन प्रसिद्ध क्विज मास्टर अनीकेत मिश्रा ने अपनी रोचक शैली में किया, जिससे प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शक भी पूरी तरह जुड़े रहे। मुख्य अतिथि रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने प्रतिभागियों की ज्ञान स्तर की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह विद्यार्थी पढ़ाई को गंभीरता से लेते हैं, उसी तरह सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी महत्व देना चाहिए

कार्यक्रम में वित्त विभाग के विशेष सचिव राहुल कुमार, पटना के उप विकास आयुक्त समीर सौरव, मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव के मुख्य समन्वयक राज नारायण सिंह, एनआईएस प्रशिक्षक अभिषेक कुमार समेत अन्य अतिथियों की प्रेरक उपस्थिति ने कार्यक्रम में न सिर्फ गौरव जोड़ा, बल्कि यह भी दर्शाया कि राज्य सरकार नवाचार और ज्ञान आधारित खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अब सबकी निगाहें गुरुवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में होने वाले मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां बिहार के सभी प्रमंडलों से आई शीर्ष टीमों के बीच ज्ञान और खेल का महासंग्राम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव लगातार शैक्षणिक सहभागिता और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नए मानक स्थापित कर रहा है, और राज्य की उस परिकल्पना को साकार कर रहा है जहां ज्ञान और खेल का मेल सम्पूर्ण विकास की नींव बनता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मुकेश सहनी शामिल होंगे NDA में, BJP अध्यक्ष के साथ मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज…

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img