पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान का शुभारंभ

नालंदा : बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में पहली बार छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान का शुभारंभ 20 अप्रैल को होने जा रहा है। बता दें कि बिहार में 2025 चुनावी वर्ष है। इस लिहाज से इस कार्यक्रम को बिहार की राजनीति में छत्रपति शिवाजी की एंट्री के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि संयोजक प्रणव प्रकाश ने इस कार्यक्रम को लेकर बताया है कि यह एक गैर राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

Goal 22Scope News

इस कार्यक्रम में पूरे नालंदा जिले से लगभग 25 हजार लोगों के आने की संभावना है

इस कार्यक्रम में पूरे नालंदा जिले के कोने-कोने से लगभग 25 हजार लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर बहुत बड़ा पंडाल का भी निर्माण किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक प्रणव प्रकाश ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को आज समाज का हर वर्ग भगवान स्वरूप मानता है। यह सम्मान उन्हें असाधारण कार्यों, धर्म, संस्कृति और लोक कल्याण की रक्षा के लिए किए गए समर्पण के कारण ही प्राप्त हुआ है। बहरहाल, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार की राजनीति में छत्रपति शिवाजी की महाराज की एंट्री की भूमिका क्या रहेगी यह तो आने वाला विधानसभा चुनाव में ही पता चलेगा।

यह भी पढ़े : BJP MP का बड़ा बयान, बोलीं- PM मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर बेहोश है विपक्ष

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img