पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ मिलने की पुष्टि, बढ़ाई गई निगरानी

पलामू : पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में बाघ मिलने की अधिकारी ने पुष्टि की है. वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट को पलामू टाइगर रिजर्व में 22 दिसंबर को छह स्कैट (मल) मिले थे उसी के आधार पर एक बाघ के होने की पुष्टि की गई है. जबकि दूसरा स्कैट तेंदुआ का है. बाकी बचे 4 स्कैट पुराने बताए जा रहे हैं. पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ और उसके शावक के पग मार्क भी मिले हैं. जिन्हें जांच के लिए दोबारा वाइल्ड लाइफ इंस्टीच्यूट भेजा गया है.

पलामू टाइगर रिजर्व के निदेशक कुमार आशुतोष ने बताया कि पीटीआर में बाघ होने की पुष्टि के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही 1129 वर्ग किलोमीटर में फैले पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती भी जारी है. बाघों की गिनती के लिए फरवरी के अंत तक पीटीआर में एक हजार ट्रैकिंग कैमरे लगाए जाने की योजना है.

रिपोर्ट : संजीत

पलामू के उंटारी रोड में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Ranchi Student Molestation Case: 12वीं की छात्रा से छेड़खानी, बाइक पर...

Ranchi Student Molestation Case: राजधानी रांची में अकादमी जा रही 12वीं की छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश...

BCCL Transfer News: धनबाद BCCL में बड़ा फेरबदल! बरोरा, कतरास और...

BCCL Transfer News, धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कंपनी के खनन विभाग के 11...

IIIT Ranchi Student Death: IIIT रांची में छात्र की संदिग्ध मौत...

IIIT Ranchi Student Death: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), रांची में छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छात्रों में नाराजगी...