पलामू टाइगर रिजर्व में घूम रहा है बाघ, कैमरे में हुआ कैद

पलामू : पलामू टाइगर रिजर्व के साउथ डिविजन में एक बाघ के देखे जाने की पुष्टि हुई है. पीटीआर के उपनिदेशक कुमार आशीष ने मंगलवार को बताया कि जंगल में लगाये गये ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई है.

बाघ ने एक जंगली भैंसा को अपना शिकार बनाया था. जिस स्थान पर जंगली भैंसा का शिकार किया गया था, उस स्थान के अगल-बगल कई स्थानों पर वन विभाग के द्वारा ट्रैप कैमरा लगाया गया. सोमवार देर रात जब बाघ विचरण करते हुए वहां पहुंचा तो ट्रैप कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हुई है।

दरअसल, पलामू टाइगर रिजर्व में पिछले 20 अक्टूबर से बाघ की चहलकदमी की सूचना मिल रही थी. इस दौरान बाल के बाल, मल और पगमार्ग एकत्रित किये गये थे.

इसके बाद वन विभाग द्वारा लगातार बाघ की तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद करने का प्रयास किया जा रहा था. कुमार आशीष ने बताया कि बाघ पर लगातार निगरानी रखने का प्रयास किया जा रहा है. बाघ ने अबतक कुछ पालतु पशुओं का शिकार भी किया है।

बता दें कि इसी वर्ष मार्च के महीने में पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ दिखा था. करीब 10 दिनों तक पीटीआर में रहने के बाद बाघ अचानक से बाघ गायब हो गया.

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...