तीन महीने बाद पलामू टाइगर रिजर्व लौटा बाघ, सिल्ली से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रांची/पलामू: झारखंड के सिल्ली इलाके में एक घर में घुसे बाघ को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है और उसे पलामू टाइगर रिजर्व में फिर से छोड़ दिया गया है। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हुआ है कि यह वही बाघ है जो तीन महीने पहले पलामू टाइगर रिजर्व से निकला था।

इस बाघ ने नेतरहाट, गुमला और रांची होते हुए पश्चिम बंगाल तक का लंबा सफर तय किया। वहां से यह झालदा के रास्ते झारखंड के सिल्ली पहुंचा, जहां वह एक ग्रामीण के घर में घुस गया। बाघ के घर में घुसते ही इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन चलाया और बाघ को सुरक्षित तरीके से पिंजरे में बंद किया।

बाघ को रेस्क्यू करने के बाद उसे तुरंत पलामू टाइगर रिजर्व भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना वन्यजीवों की आवाजाही के लिए सुरक्षित कॉरिडोर की जरूरत को एक बार फिर उजागर करती है।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...