Begusarai: अक्षरा सिंह हाजिर हों…, कोर्ट ने इस मामले में दिया उपस्थित होने का आदेश…

बेगूसराय: लोक गायिका अक्षरा सिंह और उनक मैनेजर को बेगूसराय की एक अदालत ने कोर्ट में सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश ने सुनवाई के दौरान लोक गायिका अक्षरा सिंह और उनके मैनेजर को कोर्ट में सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लोक गायिका और उनके मैनेजर के विरुद्ध बेगूसराय के बछवाड़ा थानांतर्गत अहियापुर निवासी लोक गायक शिवेश मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में शिवेश मिश्रा ने बताया है कि वर्ष 2023 में उन्होंने लोक गायिका को दुर्गा पूजा के दौरान एक स्टेज प्रोग्राम में बुलाया था। Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai

यह भी पढ़ें – अगले दिन का Routine पहले ही बना लेते हैं ACS एस सिद्धार्थ, छात्र और शिक्षक के साथ संवाद में कहा…

लोक गायिका ने कार्यक्रम में आने के लिए 5 लाख 51 हजार रूपये भी लिए थे। तय कार्यक्रम के दिन वह रात के करीब 12 बजे मंच पर आई और जब गीत गाने लगी तो इस दौरान दर्शकों में से किसी ने उनके ऊपर रूपये फेंके जिसके बाद गायिका ने माइक फेंक कर आधे घंटे में ही मंच से उतर गई। आयोजकों के लाख समझाने के बावजूद वह दुबारा मंच पर आ कर तय कार्यक्रम के अनुसार अपना परफॉरमेंस देने के लिए तैयार नहीं हुई और वहां से चली गई थी। मामले में सुनवाई करते हुए अब कोर्ट ने लोक गायिका अक्षरा सिंह को उनके मैनेजर के साथ कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अंतरराष्ट्रीय Cyber ठगी गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन, पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया सामने…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...