अंतरराष्ट्रीय Cyber ठगी गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन, पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया सामने…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण की पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में बैंक पासबुक, स्कैनर, सिम कार्ड समेत कई अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की है। मामले में पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्वी चंपारण में साइबर ठग काफी एक्टिव हैं और यहां से वे देश भर के लोगों को फोन कर रूपये की ठगी कर रहे हैं। Cyber Cyber Cyber Cyber 

मामले की सूचना पर साइबर डीएसपी अमितेश पराशर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से भारी मात्रा में बैंक पासबुक, पाकिस्तानी सिम कार्ड समेत कई अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की है। गिरफ्तार साइबर ठगों से पूछताछ में पाकिस्तानी कनेक्शन भी निकल कर सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें – अगले दिन का Routine पहले ही बना लेते हैं ACS एस सिद्धार्थ, छात्र और शिक्षक के साथ संवाद में कहा…

एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में साइबर ठगों ने बताया कि गिरोह का सरगना इब्राहीम नेपाल में बैठक कर पाकिस्तानी सिम कार्ड से पूर्वी चंपारण से गिरोह का संचालन करता है। सभी साइबर ठग लोगों को फोन कर उनके मोबाइल में यूपीआई आईडी बनवा कर फिर उनके खाते से रूपये की ठगी करते थे। वे लोग इसके लिए विनाश नामक एक एप का उपयोग करते हैं जिससे ठगी के रूपये को यूएस डॉलर में कन्वर्ट कर क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग करते थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Love का अंजाम बुरा, प्रेमी के लिए पहले कराया लिंग परिवर्तन और अब…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...