Advertisment

हेलो सर.. मेरे फैक्ट्री में आग लग गई है जल्दी से दमकल को भेजिए, किया गया Mock Drill

गया : अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर गया में भी विभिन्न होटल, फैक्ट्री व शिक्षण संस्थानों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षा उपायों की जानकारी और वास्तविक स्थिति में तत्परता का अभ्यास करना था। इस मॉक ड्रिल का संचालन गया। जिसमें जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश पांडे और सहायक जिला अग्निशमन पदधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा सहित कई जवान के देखरेख में संपन्न हुआ।

Goal 4 22Scope News

अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव व आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक उपायों की दी जानकारी

उन्होंने लोगों को कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव व आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर और शॉर्ट सर्किट जैसी विभिन्न प्रकार की आग से निपटने की विशेष तरीकों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा अग्निशमन यंत्रों एवं भवन में लगे अग्नि सुरक्षा संसाधनों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए, जिससे जानमाल को रोका जा सके।

यह भी देखें :

कैसे फैक्ट्री के मालिक आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग के नंबर पर फोन करता है

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फैक्ट्री के मालिक आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग के नंबर पर फोन करता है और वह कहता है कि मेरे फैक्ट्री में आग लग गई है जल्दी दमकल के गाड़ी को भेजिए। हालांकि इस बीच फैक्ट्री में पहले से ही मौजूद फायर टैंक से आग बुझाया जाता है लेकिन वह बुझता नहीं है। इसके बाद कुछ ही मिनट में दमकल की गाड़ी पहुंच जाती है और आग पर काबू पाया जाता है। हालांकि इस दौरान सभी को आग से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए पर्चे भी कर्मचारियों के बीच बांटे गए।

यह भी पढ़े : अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...