Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Bokaro Encounter : एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी सहित 8 नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद…

Bokaro Encounter : झारखंड के बोकारो जिले के लूगु पहाड़ इलाके में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान “डाकाबेड़ा” के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक सहित 8 नक्सलियों के ढेर होने की सूचना है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : सिंदरी में मानव तस्करी का मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार…

भारी मात्रा में हथियार बरामद

सूत्रो से मिली गुप्त सूचना के आधार पर भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी की सूचना पर 209 कोबरा बटालियन, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तड़के करीब 5:30 बजे से अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें- Saraikela-खरसावां उपायुक्त को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से किया गया सम्मानित,इस कार्य के लिए… 

माओवादियों के दस्ते से कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक कुल 08 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई है। बरामद हथियारों में 04 इंसास राइफल, 01 एसएलआर और 01 रिवाल्वर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा… 

Bokaro Encounter : साहब राम मांझी मुठभेड़ में ढेर

प्रारंभिक पहचान के अनुसार मारे गए नक्सलियों में तीन शीर्ष माओवादी नेता शामिल हैं। इन माओवादियो में विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, केंद्रीय कमेटी सदस्य, जिन पर ₹1 करोड़ का इनाम था। अरविंद यादव, स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य और साहब राम मांझी, जोनल कमेटी सदस्य, जिन पर ₹10 लाख का इनाम घोषित था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू…

बाकी 05 शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है, ताकि किसी भी बचे हुए उग्रवादी को पकड़ा जा सके या निष्क्रिय किया जा सके। यह कार्रवाई माओवादियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...