खेलो इंडिया Youth Games 2025: गया में मुख्य सचिव ने की प्रचार की शुरुआत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: गया में मुख्य सचिव ने की प्रचार की शुरुआत

गया: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रचार अभियान के तहत आज जिला अतिथि गृह से बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गया एवं बोधगया के क्षेत्रों में प्रचार के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ सफीना एएन और जिला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम भी उपस्थित थे।

यह अभियान खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन एवं व्यापक जनजागरण के लिए किया जा रहा है, जिसका आयोजन बिहार के पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय जिलों में 4 से 15 मई 2025 तक किया जाएगा। गया जिले में इस आयोजन के तहत सात प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें लगभग 2200 खिलाड़ी, तकनीकी स्टाफ एवं अन्य कर्मी भाग लेंगे। Youth Games Youth Games Youth Games Youth Games

यह भी पढ़ें – दिलीप जायसवाल का INDI गठबंधन पर हमला, कहा- खाने-पीने के लिए करते हैं बैठक…

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और हर स्तर पर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रचार अभियान को खेलों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया और सभी विभागों से समन्वय एवं सहयोग की अपील की। इस आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   Breaking : पटना कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, बक्सर सभा के बाद दिल्ली हो जाएंगे रवाना…

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...