24 को BJP का पोल खोलेगी कांग्रेस, शकील खान ने कहा….

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के बक्सर पहुंचे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरे पर कांग्रेस के बिहार विधानमंडल के नेता शकील अहमद खान ने केंद्र और बिहार सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष अपनी कमजोरी छुपाने के लिए लगातार विपक्ष पर हमलावर है। बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी मुस्तैदी और मजबूती के साथ बिहार फैले भ्रष्टाचार, बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर और अराजकता के खिलाफ एकजुट हो कर खड़ा है। समाज के हर वर्ग के लाखों लोगों से राहुल गांधी मिले। BJP  BJP  BJP  BJP  BJP 

राहुल गांधी तीन बार बिहार आये, हम लोग सरकार की नाकामी को बिहार के कोने कोने तक पहुंचा रहे हैं। बिहार की डबल इंजन की सरकार में बिहार की बदहाली के लिए भाजपा दोषी है। भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जो बर्ताव कर रही है वह जगजाहिर है। इस दौरान शकील अहमद खान ने 24 अप्रैल को होने वाले महागठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि 23 अप्रैल को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक होगी और फिर 24 अप्रैल को कांग्रेस कार्यालय में भी बैठक होगी।

यह भी पढ़ें – 23 को भारतीय वायुसेना का Air Show होगा भव्य, जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण के दौरान कहा…

24 अप्रैल को हमलोग सत्ता पक्ष का पोल खोलेंगे। शकील अहमद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार बार बिहार दौरे को लेकर कहा कि वे बार बार बिहार आ कर बस लोकलुभावन वादे करते हैं। उन्होंने अब तक के किये वादे पूरे तो किये नहीं अब आ कर सिर्फ वादे कर रहे हैं।

शकील अहमद खान ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के दारा कांग्रेस को झोलटंगवा पार्टी बताने पर कहा कि उनसे कोई उम्मीद तो नहीं की जा सकती है। अगर उन्हें लगता है कि बिहार कांग्रेस मुक्त हो गया तो ऐसा रियेक्ट क्यों कर रहे हैं। वे रियेक्ट बस इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें पता है कि बिहार कांग्रेस मुक्त नहीं हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   खेलो इंडिया Youth Games 2025: गया में मुख्य सचिव ने की प्रचार की शुरुआत

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...