Advertisment

बिहार की पहली नमो भारत वंदे एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची पटना, 24 को PM दिखाएंगे हरी झंडी

पटना : बिहार की पहली नमो भारत वंदे एक्सप्रेस ट्रेन पटना पहुंची। जयनगर-पटना मार्ग पर प्रस्तावित नमो भारत एक्सप्रेस की रैक पटना पहुंची। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम 24 अप्रैल को झंझारपुर में रेल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ इस ट्रेन को स्पेशल के रूप में परिचालन शुरू करेंगे। 16 डब्बों वाली इस रैक को दानापुर रेल मंडल के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाया गया है। यहां इसकी मैकेनिकल जांच की जा रही है।

Goal 6 22Scope News

यह ट्रेन जयनगर से समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा और बख्तियारपुर होते हुए पटना पहुंचेगी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस अत्याधुनिक ट्रेन को पटना के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन जयनगर से समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा और बख्तियारपुर होते हुए पटना पहुंचेगी। साढ़े चार घंटे से पांच घंटे के बीच का सफर होगा। जयनगर से पटना के बीच किराया क्या होगा इसे लेकर फिलहाल मंथन जारी है। सोमवार को जयनगर से पटना के बीच इस ट्रेन का ट्रायल होगा।ईसीआर की ओर से इस ट्रेन के सफल ट्रायल को लेकर लोको पायलट समेत अन्य रेलवे कर्मियों की टीम तय कर दी गई है। पीएम सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत ट्रेन और दो अन्य पैसेंजर ट्रेनों का भी शुभारंग करेंगे।

यह भी पढ़े : PM ने गया-हावड़ा के बीच चलने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...