वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए CM

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड राज्य के रांची एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज प्रधानमंत्री ने भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस एवं राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 650 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास/राष्ट्र को समर्पित किया। इसके तहत मधुपुर बाइपास रेल लाइन, चार रेल अंडर ब्रिज, कुरकुरा-कानारोवां डबलिंग एवं हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो जैसी रेल परियोजनाएं शामिल हैं। रेलवे से संबंधित परियोजनाओं के शिलान्यास/राष्ट्र को समर्पण एवं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित पौधा एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान रेल परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ और दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी सहित रेलवे के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : PM ने गया-हावड़ा के बीच चलने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...