बूढ़ी गंडक नदी में 2 अलग-अलग जगहों पर डूबने से एक की मौत, दूसरे का तलाश जारी

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बूढ़ी गंडक नदी में दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरे का तलाश जारी है। पहली घटना राजापुर सिकरहुला बूढ़ी गंडक नदी की है। यहां भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-16 निवासी 50 वर्षीय संजीव पासवान की मौत डुबने से हुई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार वे स्नान के लिए राजापुर बूढ़ी गंडक नदी में गए थे। जिसमें संजीव पासवान का पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण ने उनके शव को नदी से बाहर निकाला।

Goal 22Scope News

थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे

वहीं घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं। वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमृतेश कुमार, उप प्रमुख सुबोध पासवान, मुखिया दीपक कुमार और वार्ड सदस्य अमित पासवान आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। वहीं दूसरी घटना मलह डीह बूढी गंडक नदी की है। यहां जितेंद्र सहनी की 10 वर्षीय पुत्री दर्पण कुमारी उर्फ शिवानी कुमारी स्नान करने के दौरान डूब गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार चार बच्चों के साथ वह नदी में स्नान कर रही थी। इसमें तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं नदी में डूबे दर्पण कुमारी उर्फ शिवानी की स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़े : मामूली विवाद को लेकर डॉक्टर के स्टाफ व युवक में मारपीट, फिर चली गोली, मौत…

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...