Advertisment

Motihari: जिउतिया स्नान के दौरान गंडक नदी में हादसा, डूबने से तीन बच्चियों की मौत

Motihari: जिले से जिउतिया पर्व के दिन दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मलाही थाना क्षेत्र के चटिया दियर गंडक नदी में स्नान के दौरान एक बच्चे और चार बच्चियां नदी में डूब गईं, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों को ग्रामीण गोताखोरों ने सुरक्षित बचा लिया।

Motihari: कैसे हुआ हादसा?

घटना शाम के समय उस वक्त हुई जब गांव की महिलाएं जिउतिया स्नान के लिए गंडक नदी पहुंची थीं। उनके साथ गांव की पांच बच्चियां भी नदी में उतर गईं। स्नान के दौरान बच्चियां एक-एक कर गहरे पानी में डूबने लगीं। महिलाओं ने शोर मचाया तो स्थानीय ग्रामीण गोताखोर मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान धर्मेंद्र महतो का पौत्र प्रकाश कुमार (10 वर्ष) और कृष्ण महतो की पुत्री गुड़िया कुमारी (8 वर्ष) को बचा लिया गया, जबिक जगदीश महतो की बेटी परी कुमारी (10 वर्ष), उमेश महतो की बेटी प्रियंका कुमारी (11 वर्ष) और राजकुमार महतो की बेटी संध्या कुमारी (11 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई।

Motihari: गांव में पसरा मातम

जैसे ही यह खबर गांव में फैली, नदी किनारे भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परी कुमारी के बड़े भाई पवन ने बताया कि तीन बेटों के बाद बड़ी मन्नत से एक बेटी हुई थी, जो अब इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। परी की मां बेसुध हो चुकी हैं।

Motihari: प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना पूर्व मुखिया सुनील कुमार ने स्थानीय प्रशासन को दी, जिसके बाद मलाही थाना अध्यक्ष करण कुमार सिंह और अरेराज के राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...