बूढ़ी गंडक नदी से छात्रा का शव बरामद

बेगूसराय : बेगूसराय से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां आठवां क्लास की छात्रा का शव बूढ़ी गंडक नदी के पानी से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं छात्रा की शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं छात्रा की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। जबकि छात्रा की शव बूढ़ी गंडक नदी के पानी से मिलने के बाद लोगों की काफी भीड़ लग गई है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गोरियारी बूढी गंडक नदी की हैं। वहीं मृत छात्रा कि पहचान सिकरौला वार्ड नंबर-16 के रहने वाली स्वर्गीय सुरेंद्र पासवान की 15 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि 18 नवंबर को अंकित की मां अपने घर से रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए गई थी। तभी वह घर में अकेली थी। उन्होंने बताया है कि जब अंकित की मां पांच बजे शाम में घर पहुंची तो वह घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला। इस दौरान परिजनों ने बताया है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। उन्होंने यह भी बताया है कि घर के ही कुछ लोगों ने जबरन शव को बूढ़ी गंडक नदी के पानी में फेंक दिया।

उन्होंने बताया है कि सबको पानी में फेंकने के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि आखिर अंकित कुमारी को किस परिस्थिति में मौत हुई है। यह जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। उन्होंने यह भी बताया है कि जब आज सुबह लोगों ने गांव के ही बूढ़ी गंडक के पास गया तो अंकिता का शव बुधी गंडक नदी के पानी में तैरता हुआ लोगों ने देखा तभी इसकी सूचना बीरपुर थाना पुलिस को दी।

यह भी देखें :

फिलहाल पुलिस मौके पर बीरपुर थाने की पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि अप पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा अंकिता की मौत का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मृत छात्रा गांव के ही स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ाई करती थी।

यह भी पढ़े : बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी सुभाष यादव गिरफ्तार

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...