Jehanabad: कर्ज से परेशान थे दारोगा, थाना परिसर में ही कर ली आत्महत्या

जहानाबाद: जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कर्ज से परेशान एक दारोगा ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना जहानाबाद के वानावर थाना की है जहां पदस्थापित एक दारोगा परमेश्वर पासवान ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दारोगा की आत्महत्या की खबर जानने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया इसके साथ ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुच कर मामले की छानबीन में जुट गए। घटना को लेकर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मृतक दारोगा लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे जिसका इलाज करा रहे थे। Jehanabad Jehanabad Jehanabad

यह भी पढ़ें – Congress ने अंबेडकर का किया हमेशा अपमान, आरा में केंद्रीय मंत्री ने…

इलाज में अधिक पैसा खर्च हो गया था जिसके कारण इनपर पर कर्ज भी हो गया। इसी के कारण यह डिप्रेशन में चल रहे थे। सोमवार को थाने के पांचवे तल्ले पर बैरक के अपने कमरे में पंखे से लटक कर उन्होंने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना उनके परिवार जनों को दिया गया है। मृतक दारोगा सुपौल जिला के सातनपुर गांव का निवासी बताए जाते हैं। पुलिस अपने स्तर से सभी बिंदु पर जांच कर रही है, जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा की घटना का कारण क्या है।

यह भी पढ़ें-  STF ने कुख्यात नक्सली कर्मचारी जी को किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...