दारोगा छोटे लाल पर थाना प्रभारी ने चला दिया हाथ, आंख पर लगी चोट

मोकामा : मोकामा टाल क्षेत्र के संयागढ थाना में तैनात दारोगा छोटे लाल पर थाना प्रभारी ने हाथ चला दिया। अचानक हुई इस घटना में दारोगा की बायीं आंख पर चोट लगी है। पीड़ित दारोगा का इलाज घोसवरी अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि पीड़ित दारोगा छोटे लाल रात्रि गश्ती में थाना से रवाना हो रहे थे। तभी अचानक थानाध्यक्ष अनोज कुमार पाठक ने शराब का सेवन करने का आरोप लगा पीड़ित दारोगा को ड्यूटी पर जाने से रोका और ब्रेथ इनालाइजर से जांच की। इस जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर थानेदार आपे से बाहर हो गया और दारोगा के चेहरे पर तीन-चार झापड़ रसीद कर दिया।

आपको बता दें कि अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित दारोगा ने मामले की जानकारी तमाम वरीय अधिकारियों को भी दे दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ डीएसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। जबकि थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाठक ने मामले को बे बुनियाद बताया थानाध्यक्ष बताया कि अधिकारी के द्वारा थाने परिसर में सिगरेट पीकर आ रहे थे। मेरे द्वारा मना किया गया तो गाली-गलौज करने लगे।

यह भी पढ़े : मोकामा में बड़ा हादसा, कृषि विभाग के कर्मचारी व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...