Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बढ़ रही गर्मी की मार: डाल्टेनगंज 41.8°C पर, पूर्वी जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

रांची: मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में दर्ज हुआ, जहां पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यह स्थिति तब है जब राज्य में बीते कुछ दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई है। सोमवार को भी पूर्वी सिंहभूम के घोड़ाबांधा में सबसे अधिक 9.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने 23 से 26 अप्रैल तक झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों — देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज — में तेज गर्मी और उमस के साथ हीटवेव जैसी स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, 22 से 24 अप्रैल के बीच राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि 25 और 26 अप्रैल को तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 22.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।

बढ़ते तापमान और हीटवेव के संकेतों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।


Commercial Advertisment

Danapur Railway Special Trains 2026: छठ के बाद घर लौटने की...

Danapur Railway Special Trains 2026, पटना: छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बखरी DCLR के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो से...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time: छठव्रती ध्यान दें! बिहार...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time, पटना: छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे व्रतियों के लिए मौसम विभाग...