Advertisment

झारखंड के 11 जिलों में आज भी हीटवेव का अलर्ट, 5 जिलों में 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान

झारखंड के 11 जिलों में आज भी हीट वेव का अलर्ट, 5 जिलों में 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान

रांची : झारखंड में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। तत्काल इससे राहत के आसार नहीं है। दिन और रात का तापमान सामान्य की तुलना में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ बने रहने का अनुमान है। नतीजा यह कि एक दिन पहले तक जहां झारखंड के 10 जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया था, वहीं अब 27 अप्रैल शनिवार को 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। हल्की सी राहत वाली बात यह है कि शनिवार को 5 जिलों (गोड्डा, पाकुड़, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम) में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि शुक्रवार को यह 6 जिलों में बताया गया था। शनिवार को बोकारो में तापमान एक डिग्री कम यानी 43 डिग्री सेल्सियर रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने जनसामान्य को चेताया है कि कई जिलों में दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पुहंचेगा, इसलिए उन जिलों में लोग जरूरी होने पर ही दिन में बाहर निकलें।

दिन में 11 से अपराह्न 3 बजे तक तेज धूप में बाहर न निकलने की एडवाइजरी

झारखंड में शनिवार को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में जिन जिलों में हीटवेव की स्थिति बनेगी, उनमें पूर्वी और पश्चमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर और साहिबगंज शामिल हैं। कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से  शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

झारखंड में शनिवार को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
फाइल फोटो

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, गढ़वा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, कोडरमा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25,  देवघर मे अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, धनबाद में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, दुमका में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, गिरिडिह में अधिकतम 42 और न्यूनतम 24, गोड्डा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, जामताड़ा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, पाकुड़ में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, साहिबगंज में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, सिमडेगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 24, सरायकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

हीटवेव दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

हल्के रंग के  ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपडे पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।

तापमान अधिक होने पर बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचें क्योंकि शरीर निर्जलित होता है।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें। बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला ऐहतियात बरतें क्योंकि हीटवेव में उनके अस्वस्थ होने का खतरा ज्यादा होता है

ओ.आर.एस., घर में बने लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को

फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: कोडरमा GRP ने नाकाम की अवैध...

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोडरमा गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने वाराणसी-MEMU एक्सप्रेस से भारी मात्रा...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: AK-47 से M-16 तक… आत्मसमर्पण के साथ...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: झारखंड में नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। CPI (माओवादी) संगठन से जुड़े 24...

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...