पटना सिटी में अपराधियों का कहर, बस चालक को गोलियों से भूना

पटना सिटी : पटना सिटी से कल यानी सोमवार की रात एक बड़ी घटना सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने सोमवार की देर शाम राजधानी पटना में एक बस ड्राइवर को गोलियों से भून दिया। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ की है। मृतक बस चालक की पहचान दुष्यंत कुमार उर्फ चमचम के रूप में की गई है। इस घटना में गोली लगने से घायल हुए एक दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Goal 22Scope News

घटना के पीछे का कारण क्या है यह पता नहीं चला है

घटना के पीछे का कारण क्या है यह पता नहीं चला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस पहुंची। घटना रात के नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है। चार से पांच राउंड गोली चलाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस सिंह ट्रैवल्स की थी। उधर, देर शाम हुई इस तरह की घटना से अन्य बस चालकों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. दो लोगों की पहचान की गई है।

क्या कहती है पुलिस?

इस पूरे मामले में एसडीपीओ सदर-2 सत्यकाम ने बताया कि शाम में करीब नौ बजे गया-मसौढ़ी मोड़ के पास चार-पांच लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग के क्रम में एक बस चालक को गोली लगी। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। उनका इलाज चल रहा है। चालक का नाम दुष्यंत कुमार उर्फ चमचम है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है।

यह भी देखें :

बस को पटना से बेतिया जाना था

बताया जा रहा है कि बस को पटना से बेतिया जाना था। बस में यात्री भी सवार थे। इसी दौरान यह घटना हो गई। अचानक हुई फायरिंग से लोग कुछ समझ भी नहीं पाए कि क्या कुछ हो रहा है। उधर, जिस शख्स को पैर में गोली लगी है वह बस का यात्री बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद आगे बाकी जानकारी मिलेगी कि कैसे क्या कुछ हुआ और इसके पीछे किनका हाथ है। जांच और गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का भी पता चलेगा।

यह भी पढ़े : पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी, मची खलबली

उमेश चौबे की रिपोर्ट

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...

मुहर्रम पर कटिहार से निकला भाईचारे का पैगाम, मंदिरों के आगे...

कटिहार/मोतिहारी : मुहर्रम के मौके पर कटिहार ने पूरे देश को सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का एक मजबूत संदेश दिया। शहर में जैसे...