Advertisement

बिहार में क्राइम कंट्रोल नहीं, पटना में BJP नेता की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना

पटना : बिहार सहित राजधानी पटना में क्राइम पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं है। अपराधी आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। आम हो या खास अपराधी किसी को भी अपना निशाना आसानी से बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से है। पटना में बीजेपी नेता सह डेयरी बूथ संचालक अजय शाह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मंगलवार की रात की है। आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी नहर के पास रात के करीब 10 बजे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। 50 वर्षीय अजय साह की हत्या क्यों की गई है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। गोलियों से भूनने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

मौके पर बुलाई गई FSL की टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद पटना सिटी एएसपी सरथ आरएस मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पटना सिटी एएसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। दो की संख्या में रहे बदमाश बूथ पर पहुंचे और फिर कहासुनी के बाद उन्होंने फायरिंग कर दी।

यह भी देखें :

CCTV फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि गोली लगने से अजय साह जख्मी हो गए। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग निकले। जख्मी हालत में अजय को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र गए फिर एनएमसीएच लेकर चले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि घटना का कारण क्या हो सकता है। इसका पता किया जा रहा है। अभी तक के अनुसंधान में यह आया है कि दो अज्ञात बदमाश बाइक से पहुंचे थे, उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है।

परिजनों ने बताया कि देर रात अजय शाह अपने अमूल दूध पार्लर में बैठे थे, इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी दुकान पर आ धमके और देखते ही देखते उन्हें दो गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए। हत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि मृतक अजय शाह का अपने बड़े भाई के साथ जमीन का विवाद चल रहा था।

आपको बता दें कि पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही हत्याकांड का भी उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान में जुटी है।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, CCTV के आधार पर 2 आरोपी गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...