‘बिहारी शब्द को गाली बनाने में व बिहारी को बर्बाद करने में कांग्रेस और RJD जिम्मेवार’

बक्सर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जिले के दलसागर स्थित खेल मैदान में आयोजित सभा में जन भागीदारी नहीं दिखने को लेकर पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज जमकर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कांग्रेस के साथ-साथ राजद पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग बिहारी शब्द को गाली बनाकर रख दिया है। बिहारी को बिहार से पलायन करवाने में और बर्बाद करने में कांग्रेस और राजद दोषी है। इसलिए जनता इन लोगों को नकार रही है और इनके कोई भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रही है। बताते चलें कि उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री किसान कल्याण संवाद एवं युवा किसान सम्मान समारोह से संबंधित कार्यक्रम में बक्सर आए थे।

यह भी पढ़े : मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में कमजोर भीड़, अव्यवस्था के कारण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हुए निलंबित…

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...