बिहारी अस्मिता पर हमले व रोशनी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन, शाह व सम्राट का किया पुतला दहन

पटना : दिल्ली में बिहार के युवा पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस के द्वारा गोली मारकर की गई हत्या तथा राजधानी पटना में 10 वर्षीय बच्ची रोशनी को न्याय दिलाने के लिए किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम के मुख्य गेट के सामने भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसजनों ने देश के गृह मंत्री अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

दिल्ली में पांडव कुमार की हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि वह बिहारी था – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि दिल्ली में पांडव कुमार की हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि वह बिहारी था। यह घटना न केवल एक युवक की हत्या है बल्कि पूरे बिहार की अस्मिता और सम्मान पर हमला है। बिहारी होना हमारी पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है, जिसे किसी भी कीमत पर अपमानित नहीं होने दिया जाएगा। क्या भाजपा के शासन काल में बिहारी होना गुनाह हो गया है?

Bihar Congress 1 1 22Scope News

बच्ची रोशनी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार शशांत शेखर व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था

उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में 10 वर्षीय बच्ची रोशनी को न्याय दिलाने के लिए पटना साहिब विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार शशांत शेखर और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर उन पर प्राथमिकी दर्ज कर दमनकारी कार्रवाई की है। यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

Bihar Congress 2 2 22Scope News

सम्राट के CM बनते ही अपराधियों का मनोबल इस कदर हावी है कि सरकारी कार्यालय में घुसकर हत्या की घटना को अंजाम दे देते हैं – राजेश राम

राजेश राम ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही अपराधियों का मनोबल इस कदर हावी है कि सरकारी कार्यालय में घुसकर हत्या की घटना को अंजाम दे देते हैं। कोई रोड रेज में भाजपा के ही नेता के परिजनों पर गोलियां उतार देते हैं। लेकिन राज्य की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में पूरी तरीके से पंगु बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने सरकार से मांग की कि पांडव कुमार की हत्या की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए और रोशनी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहे लोगों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए।

Bihar Congress 5 22Scope News

 

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ट नेता रहे शामिल

विरोध प्रर्दशन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव पूनम पासवान, कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद खान, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष, स्नेहाशीष वर्द्धन पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह, अरविंद लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ला, राजीव मेहता, अनुराग चंदन, शशि भूषण पंडित, मनोज शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, मृणाल अनामय, प्रेमचंद सिंह, डॉ. अमन कुमार, विमलेश तिवारी, दौलत इमाम, डॉ. विजय कुमार, चंद्रभूषण राजपूत, विनीता भगत, शहावुद्दीन, मुंद्रिका यादव, राहुल भारद्वाज, फिरोज हसन, अरुण पाठक, रंजीत कुमार वाल्मीकी और वसीम अहमद प्रभाकर झा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बिहार कांग्रेस का पटना में हल्लाबोल, कहा- दलित बेटी को दो न्याय!

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...

Motihari Liquor Seizure: मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा...

Motihari Liquor Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...