बिहार प्रदेश कांग्रेस की नई चुनाव समिति का हुआ गठन, लिस्ट जारी

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (BPCC) ने मंगलवार यानी 16 सिंतबर को जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंजूरी दी है। नई समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हम सब मिलकर बिहार में कांग्रेस पार्टी के संगठन और जनआंदोलन को और मजबूत बनाएंगे।

DIARCH Group 22Scope News

नई प्रदेश चुनाव समिति का गठन – राजेश राम

बिहार प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार राम समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

समिति में 39 सदस्य शामिल हैं

आपको बता दें कि इस समिति में 39 सदस्य हैं। इसमें बिहार से संबंधित सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित सदस्य और सभी मोर्चा संगठनों के प्रमुख भी शामिल किए गए हैं। प्रदेश चुनाव समिति में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे

इसके साथ ही कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। इससे स्पष्ट है कि चुनावी तैयारी के हर चरण में पार्टी के सभी स्तर के नेताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस के इस ऐलान से बिहार में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है, क्योंकि अब पार्टी संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Bihar Congess 22Scope News

राजेश राम ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को दी बधाई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह समिति संगठन को सशक्त बनाने और जनता की लड़ाई को और तेज़ करने में अहम भूमिका निभाएगी। सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।

Bihar Congess 1 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजस्वी की यात्रा पर गिरिराज का हमला, कहा- राहुल ने मार दी लतरी…

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...