Advertisment

SBM कर्मियों से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक नवीन जयसवाल

रांची : राजभवन के समीप पिछले 39 दिनों से धरना पर बैठे 522 SBM कर्मियों से मिलने आज बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल पहुंचे. नवीन जायसवाल ने इनकी मांगों को जायज बताया और कहा कि नौकरी पाना इनका संवैधानिक अधिकार है. पिछले 12 वर्षों से ये अपनी सेवा दे रहे हैं उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी इनका सवाल उठाया गया था लेकिन कोई ठोस आश्वासन नही मिला. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इनकी मांगों को पूरा किया जाय क्योंकि ये सभी झारखण्डी हैं, इन्होंने अपने जीवन का गोल्डन टाइम दिया है और अब ये सभी जाएं तो जाए कहां.

वहीं SBM कर्मियों ने आज एक विडियो जारी किया जिसमें वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  चुनाव से पहले इनके कार्यक्रम में पहुंचकर वादा किया था कि सत्ता में आते ही सभी संविदा कर्मियों के स्थायीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का वादा किया था. लेकिन अब SBM कर्मी आरोप लगा रहे हैं कि वादा कर के भूल गये. स्थायीकरण तो दूर सभी 8 हजार SBM कर्मियों को ही नौकरी से निकाला जा रहा है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

#TheKashmirFiles : बीजेपी विधायक की मांग, बिहार में टैक्स फ्री हो फिल्म

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...